फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के न आने पर किया बैठक का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मैड की बैठक में विभागीय अधिकारियों के न पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार कर आक्रोश जताया। साथ ही बैठक में उपस्थित न होने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

रोस्टर के अनुसार बीते बुधवार को ग्राम पंचायत मैड की खुली बैठक होनी थी, लेकिन बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी अमित सैनी, लेखा सहायक हरि प्रसाद लेखवार के अलावा कृषि, उद्यान, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायतराज विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। प्रधान मस्तराम नौटियाल ने बताया कि बैठक में विभागीय अधिकारियों के न पहुंचने पर बैठक का बहिष्कार किया गया। कहा कि बैठक की सूचना पूर्व में भी सभी विभागों को भेजी गई थी। ब्लॉक प्रमुख सीता रावत ने कहा कि ग्राम सभा की रोस्टर बैठक में संबंधित अधिकारियों का रहना आवश्यक है, तभी सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम ग्रामीणों को मिल सकती है। इस बाबत मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल ने कहा कि बीडीओ से बैठक की पूरी जानकारी ली जाएगी। सूचना के बाद भी यदि संबंधित अधिकारी नहीं पहुंचे तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें