फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के दौरान गांव में कैद रहेंगे गेंवाली के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश से गेंवालगढ़ नदी में पानी बढ़ गया है, जिससे भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली के ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया है। जखणा-गेंवाली सड़क पर पुल नहीं होने से ग्रामीण नदी को पार करके आवागमन करते हैं, लेकिन बरसात में नदी का पानी बढ़ने से उन्हें करीब पांच किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गेंवाली के लिए वर्ष 2017 में स्वीकृत जखाणा-गेंवाली छह किमी मोटर मार्ग पर प्रथम चरण का काम पूरा होने पर लोग सूखी नदी से ही आवागमन कर रहे हैं, लेकिन बरसात में नदी के उफान पर आने से यह मार्ग बंद हो जाता है।
रविवार शाम को गेंवालगढ़ नदी में पानी बढ़ने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया, जिससे अब ग्रामीणों को करीब पांच किमी दूरी पैदल ही तय करनी पड़ रही है। गांव के पूर्व प्रधान बचन सिंह रावत और सुरेंद्र सिंह गिरवाण ने बताया कि पीएमजीएसवाई से पुलों का कार्य जल्द पूरा करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन विभागीय सुस्ती का खामियाजा गांव की 500 की आबादी को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई कहना है कि मार्ग पर तीन पुल मार्च 2023 तक बनाने का लक्ष्य है, लेकिन जिस गति से काम चल रहा है उस स्थिति में ग्रामीणों को और लंबे समय तक मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ईई संजय श्रीवास्तव का कहना है कि गेेंवाली मोटर मार्ग पर तीन पुल प्रस्तावित हैं, दो पर कार्य शुरू कर दिया है।, तीसरे पर भी काम जल्द शुरू किया जाएगा। बरसात में दिक्कतें आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें