भिलंगना ब्लाक में ग्राम प्रहरियों ने सात सूत्री मांगों को लेकर सीटू के बैनर तले हनुमान मंदिर से तहसील मुख्यालय तक रैली निकाली और तहसील में धरना दिया। ग्राम प्रहरियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि 18 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय देने की मांग पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
उन्होंने मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा। कहा क ग्राम प्रहरी संगठन लंबे समय से 18 हजार रुपये मासिक न्यूनतम मानदेय देने, सरकारी कार्यों के लिए यात्रा भत्ता देने, वर्दी देने और परिचय पत्र आदि देने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सीटू के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राणा ने कहा कि ग्राम प्रहरी राजस्व और पुलिस क्षेत्रों की छोटी-बड़ी सूचनाओं का आदान-प्रदान करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। प्रदर्शन करने वालों में लाखीराम बसलियाल, सूरत सिंह राणा, कीर्ति सिंह पंवार, दिग्विजय सिंह, वीरेंद्र बर्थवाल, शिवचरण डंगवाल, टीकम सिंह, चिंतामणि और रतन सिंह आदि शामिल थे।