फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौराणिक कथा शिशु वर्ग में आयुष रहे प्रथम

विज्ञापन
नई टिहरी शिशु मंदिर की पूर्व छात्रा राजनंदिनी के जेईई एडवांस में चयन होने पर सम्मानित आचार्य। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से टिहरी संकुल के छात्रों की कथा-कथन और आचार्यों के बीच पत्र वाचन प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर नागणी में हुई। प्रतियोगिता में शिशु वर्ग के 15, बाल वर्ग में चार छात्र-छात्राओं और 7 आचार्यों ने प्रतिभाग किया। कथा-कथन पौराणिक कथा शिशु वर्ग में शिशु मंदिर नागणी के आयुष प्रथम रहे।
विज्ञापन

संभाग निरीक्षक भीमराज बिष्ट और संकुल प्रमुख मोहन सिंह कुमाईं की देखरेख में आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। इसमें कथा-कथन पौराणिक कथा शिशु वर्ग में शिशु मंदिर नागणी के आयुष प्रथम, बौराड़ी के दिव्यांश द्वितीय और चंबा के अनुराग राणा तृतीय रहे। बाल वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर नागणी की आंचल प्रथम, कनुप्रिया द्वितीय और आर्यन तृतीय रहे। आचार्य पत्र वाचन में नागणी की मधु भट्ट प्रथम, प्रकाश बहुगुणा द्वितीय और बौराड़ी के भगत सिंह तृतीय रहे। संभाग निरीक्षक ने कहा कि विद्या और शिशु भारती के स्कूल गुणवत्ता के साथ-साथ संस्कारवान शिक्षा दे रहे हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामस्वरूप डबराल, राजेश पंचपुरी, शीशराम कोठियाल, आनंद सिंह पुंडीर, कार्यक्रम संयोजक गुरु प्रसाद उनियाल, अनुराग बडोनी, पदम गडोही, अनीता पैन्यूली, कुसुम डबराल, ममता बिष्ट और आरती आदि मौजूद थे। दूसरी ओर सी ब्लाक सरस्वती शिशु मंदिर में आईआईटी में चयनित छात्रा राजनंदिनी परमार को सम्मानित किया गया। राजनंदिनी की प्रारंभिक शिक्षा शिशु मंदिर से हुई थी। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन के उपाध्यक्ष मनोहर कुड़ियाल, प्रधानाचार्य राजेश पंचपुरी, प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल, रामस्वरूप डबराल, रविंद्र परमार, भगत सिंह भंडारी, जयदेव जोशी, केशव बिजल्वाण, पूजा, मनीषा और रघुवीर चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें