फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TIGER: जंगल से निकलकर घर में घुसा बाघ, गांव से चीखने-चिल्लाने की आने लगी आवाज; तीन वन कर्मियों पर किया हमला

Fri, 23 Feb 2024 01:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, टिहरी

सार

टिहरी से एक खबर बड़ी सामने आ रही है। जहां जगंल से निकलकर एक बाघ अचानक घर में घुस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। इस दौरान तीन वन कर्मियों पर बाघ ने हमला भी किया है।
विज्ञापन
घर में घुसा बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी जिले के कीर्तिनगर विकासखंड के मलेथा गांव में एक घर में बाघ घुस गया। जिसके बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। बाघ को देखकर लोगों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद बाघ खेतों की ओर भागता नजर आ रहा है। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और बाघ को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया है। बाघ ने तीन वन कर्मियों पर भी हमला किया है। वन कर्मियों ने चार घंटे को कड़ी मसक्कत के बाद बाघ को ढेर कर लिया। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- अब्दुल का बड़ा फर्जीवाड़ा: 1988 में मृत नबी रजा खां को जिंदा किया, फिर काले कारनामों से मलिक का बगीचा बना डाला
विज्ञापन


बता दें कि, मामला देवप्रयाग विधायक के मलेथा स्थित आवास के पास का है। इस दौरान विधायक विनोद कंडारी भी मौके पर मौजूद रहे।  विधायक विनोद कंडारी ने कहा उन्होंने डीएम, डीएफओ और रेंजर को तुरंत मारने के आदेश दिया है। जब तक बाघ नहीं मरेगा तब तक वह मौके पर ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें