फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद प्रवीन गुसाईं के नाम से सड़क और बस अड्डे का नामकरण का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जिले की लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिला पंचायत की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने एएनएम सेंटर, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाएं। बैठक में सर्व सम्मति से ठेला-गंडराखाल सड़क और घनसाली के नवनिर्मित बस अड्डे का नाम भिलंगना ब्लॉक के पुंडोली गांव के शहीद प्रवीन गुसाईं के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिला पंचायत की बोर्ड बैठक अध्यक्ष सोना सजवाण की अध्यक्षता में हुई। जिला पंचायत सदस्य कविता रौंछेला ने कहा कि जौनपुर के भेड़ियाना में पंचकर्मा सेंटर को भवन हैंडओवर नहीं हो पाया है। सनवीर बेलवाल ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में लाखों की अल्ट्रासाउंड मशीन कमरे में बंद है। सीएमओ डा. संजय जैन ने कहा कि वहां प्रसव कराए जाते हैं, तो सदस्य भड़क उठे। जयवीर रावत ने छुट्टी के दिन सभी राजकीय अस्पतालों में जांच और अन्य सुविधाएं जारी रखने की मांग की।
रघुवीर सजवाण ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र गनवाड़ी के लिए ग्रामीणों ने भूमि दान की, लेकिन 15 साल बाद अब स्वास्थ्य विभाग अब अस्पताल निर्माण से इनकार कर रहा है। जबकि भवन निर्माण के लिए पांच लाख की धनराशि भी जारी हुई थी। धनपाल नेगी ने खवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने, रीता राणा ने पनियाला क्षेत्र में दिव्यांग शिविर लगाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान ने एक से दो सप्ताह के भीतर नई पेंशनों के भुगतान की बात कही। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार, एएमए संजय खंडूड़ी, चंबा प्रमुख शिवानी बिष्ट, देवप्रयाग सूरज पाठक, बलवंत रावत, रेखा असवाल सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें