फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: उद्घाटन मैच में उपनल ने बिग बॉर्डर को हराया

Wed, 28 Feb 2024 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
टिहरी झील किनारे कोटी कालोनी में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते टीएचडीसी के ईडी एलपी जोशी।
विज्ञापन
कोटीकॉलोनी में शुरू हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

नई टिहरी। कोटी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मैच में टीएचडीसी उपनल की टीम ने बिग बॉर्डर को हराकर जीत की शुरुआत की। प्रतियोगिता में कुल 26 टीमें प्रतिभाग कर रही हैैं। लीग राउंड के आधार पर चार सर्वश्रेष्ठ टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी ने क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया। क्लब के संयोजक कुलदीप पंवार ने बताया कि 13 साल बाद कोटी में क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है। प्वाइंट टेबल की चार बेहतर टीमें सेमीफाइनल में जाएगी। पहले दिन टीएचडीसी उपनल की टीम ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 136 रन बनाए। जिसमें वीरेंद्र ने 37, राहुल ने 24 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिग बॉर्डर की टीम 109 पर ऑलआउट हो गई। उपनल की ओर से हिमांशु ने चार विकेट लिए। इस मौके पर टीएचडीसी के एजीएम डॉ. एएन त्रिपाठी, प्रबंधक मनवीर नेगी, आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज रावत, सचिव मनीष रावत, बोट यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र नेगी, सचिव गबर पंवार, गोपाल रतूड़ी, शांति प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें