फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बैठक में अफसरों के गैर हाजिर रहने पर पंचायत प्रतिनिधियों का हंगामा

Tue, 27 Feb 2024 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिम्मेदारी से बचने के लिए जानबूझकर बीडीसी बैठक में नहीं आने का आरोप
विज्ञापन

जलवायु के हिसाब से पौधों और बीजों का वितरण नहीं करने पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि
चंबा (टिहरी)। क्षेत्र पंचायत चंबा की बैठक में वन विभाग, श्रम विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने हंगामा किया। कहा कि जिम्मेदारी से बचने के लिए अधिकारी जानबूझ कर बैठक में नहीं आते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों की उन्हें जानकारी तक नहीं दी जाती है। उद्यान विभाग की कार्यशैली पर सदस्यों ने सवाल उठाए। कहा कि उद्यान विभाग गुणवत्ता और जलवायु के हिसाब से पौधे और बीजों का वितरण नहीं करता है।
ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में बिजली, उद्यान और मनरेगा योजना से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से छाई रही। पंचायत सदस्यों ने गांव में शुरू किए जा रहे कई निर्माण कार्यों की विभागस्तर से जानकारी नहीं दिए जाने पर कड़ा रोष जताया। कहा कि जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाने के बाद ही कार्य शुरू किए जाने चाहिए। बैठक में उद्यान विभाग की कार्यशैली पर सदस्यों ने सवाल उठाते हुए व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रधान गौरव गुसाईं ने कहा कि पुरसोल गांव के पास मेन रोड पर बिजली की झूलती तार दुर्घटना का सबब बन सकती है। मनरेगा के अंतर्गत श्रमिकों का समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। प्रधान ललित सुयाल ने कहा कि चंबा क्षेत्र में निर्माणाधीन भवनों की मिट्टी पाली गांव के निकट फेंकी जा रही है, जिससे गांव को बारिश में खतरा उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन

एसडीएम संदीप कुमार ने विभागीय अधिकारियों को दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। बैठक में बीडीओ नंद किशोर नाैटियाल, परियोजना निदेशक विवेक कुमार उपाध्याय, संजय मैठाणी, राजेंद्र डोभाल, अनिता कोठारी, आरती नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें