नई टिहरी के जाखणीधार में शिविर में यूआईडी कार्ड बनवाते दिव्यांग।
- फोटो : NEW TEHRI
डीएम के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगों की यूआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविरों का आयोजन शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को जाखणीधार ब्लॉक सभागार में आयोजित जन सुविधा कल्याण शिविर में 62 दिव्यांगों के यूआईडी कार्ड ऑनलाइन की गई, जबकि पेंशन संबंधी सात शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि दिव्यांगों की विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) बनाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें पेंशन का लाभ, कृत्रिम अंग, उपकरण, परिवहन बसों में निशुल्क यात्रा, रेलवे, उच्च शिक्षा में आरक्षण समेत कई योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। बताया कि 19 को प्रतापनगर, 23 को भिलंगना, 27 को कीर्तिनगर, चार नवंबर को देवप्रयाग, 10 चंबा, 21 को थौलधार और 25 नवंबर को जौनपुर के ब्लॉक मुख्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार एमपी बसलियाल, प्रभारी बीडीओ केआर रतूड़ी, एडीओ समाज कल्याण किशन चौहान, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की अंकिता बिजल्वाण, धमेंद्र पंवार, रविश चमोली मौजूद थे।