चंबा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरीधार के पास शुक्रवार रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। ट्रक चालक और परिचालक को हल्की चोटें आई हैं।
कांडीखाल पुलिस चौकी के एसआई कर्म सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे ऋषिकेश से ईंट लेकर चिन्यालीसौड़ जा रहा ट्रक सुरीधार में सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक हरक सिंह निवासी चिन्यालीसौड़ और नेपाली मूल का परिचालक चोटिल हो गए। कांडीखाल उपस्वास्थ्य में मरहम पट्टी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।