फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनयखाल रिंग रोड से सड़क से जुड़ेगा तोली गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुविधा से वंचित भिलंगना ब्लॉक के तोली गांव में निवासरत लोगों के लिए राहतभरी खबर है। विनयखाल रिंग रोड से तोली गांव को सड़क से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। बूढ़ाकेदार-विनयखाल मार्ग से तोली गांव के लिए दो किमी सड़क का निर्माण किया जाना है। लोनिवि आगामी अक्तूबर से तोली सड़क का निर्माण शुरू करेगा।
विज्ञापन

तोली गांव में निवासरत 250 परिवार अब तक सड़क से वंचित है, जिससे लोगों को सड़क से गांव पहुंचने के लिए एक किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही थी। बाजार से राशन व रसोई गैस पीठ पर ढोना पड़ रहा है। स्थानीय लोग विनयखाल रिंग रोड से तोली गांव को सड़क से जोड़ने की मांग लगातार उठाते आ रहे थे। कई बार सड़क को लेकर लोगों ने धरना-प्रदर्शन भी किया।
लोनिवि घनसाली के ईई दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि विनयखाल रिंग रोड से तोली गांव के लिए दो किमी सड़क को मंजूरी मिल चुकी है। आगामी अक्तूबर से सड़क निर्माण शुरू किया जाएगा। तोली गांव तक सड़क निर्माण होने से महासरताल, सहस्त्रताल जाने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। तोली गांव से होकर ही पर्यटक महासरताल और सहस्त्रताल जाते हैं। तिनगढ़ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी तोली गांव सड़क का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें