फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ‘आत्मनिर्भर बनने के लिए नशे से दूर रहना जरूरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने आयोजित पुलिस की पाठशाला में कहा कि छात्र-छात्रा अपने मन में कोई बात नहीं रखें। छात्राओं को डरने की कोई जरूरत नहीं है। वह आत्मनिर्भर बनें और अपने साथ होने वाली किसी भी समस्या को बेझिझक अपने परिजन, शिक्षक और पुलिस के साथ साझा करें। अगर कोई अपराध होता है तो डरें नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करें। साथ ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए नशे से दूर रहना जरूरी है।
राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार टिहरी में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। साइबर क्राइम से बचने और नशे से दूर रहने के टिप्स दिए। कहा हादसों से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। इससे खुद के साथ ही दूसरों को भी बचाया जा सकता है। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना कभी न भूलें। ऐसा करके हम सड़क हादसों में कमी ला सकते हैं।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर का निर्भीक होकर उपयोग करें। छात्र-छात्राओं को कोई परेशान करे तो नजरअंदाज न करें, इसकी शिकायत 112 हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करें। कोई भी अराजक तत्व अगर आपके रास्ते का बाधक है तो पुलिस आपके साथ हर कदम पर खड़ी है। छात्र-छात्राओं को उन्होंने साइबर अपराध से जुड़ीं अहम जानकारियां दीं। कहा मोबाइल पर आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट भी स्वीकार न करें।
विज्ञापन

अगर साइबर अपराध हो तो तत्काल इसकी सूचना 1930 पर देनी चाहिए। प्रधानाचार्य अंजू यादव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहने चाहिए। इससे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन होता है और उन्हें आगे बढ़ने की सही दिशा मिलती है। इस मौके पर शिक्षक अनुराग टम्टा, मनीषा क्षेत्रीय, अभिषेक रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें