फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मोटणा-ओखलाखाल-रजाखेत के लिए नहीं है बस सेवा

Sat, 28 Sep 2024 04:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लाॅक में रैका पट्टी के दर्जनों गांव में यातायात सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में सार्वजनिक बस सेवा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को टैक्सियों से महंगा सफर करना पड़ रहा है। इससे परेशान लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर ऋषिकेश से मोटणा ओखलाखाल होते हुए रजाखेत तक टीजीएमओ की बस सेवा शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रैका पट्टी के दर्जनों गांवों के लिए सीधी बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को ऋषिकेश और नई टिहरी आदि जगहों पर आने-जाने के लिए घंटों इंतजार के बाद कई टैक्सियां बदलकर जहां महंगा सफर तय करना पड़ रहा है, वहीं उनकाे समय भी अधिक लग रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतापनगर क्षेत्र को जोड़ने के लिए डोबरा-चांठी पुल बनने के बाद रैका पट्टी के करीब 20 से अधिक गांव के लोगों को अपने क्षेत्र तक पहुंचने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
क्षेत्र के राजीव सेमवाल और राजेंद्र बोरा ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि डोबरा-चांठी पुल बनने के बाद प्रतापनगर को जाने वाली अधिकतर बसों का संचालन ऋषिकेश से लंबगांव, मुखेम, कोटालगांव आदि क्षेत्रों के लिए किया जा रहा है, लेकिन डोबरा-चांठी से मोटणा- ओखलाखाल-रजाखेत मोटर मार्ग पर एक भी बस का संचालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे मार्ग पर पड़ने वाले रैका पट्टी के गांव ओखला, जाखणीखाल, कोटगा, बनाली, कांडा, पथियाणा, कुराणियां, धारकोट, पटुड़ी, कफ लोग, बिसातली, गंडुली,भौनियाड़ा, पाचरी, रजाखेत और खांड आदि गांव के लोगों को टैक्सियों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। इससे दो घंटे का सफर कई बार चार घंटे में पूरा होता है। इससे परेशान क्षेत्र के लोगों ने डोबरा-चांठी पुल होते हुए मोटणा से ओखलाखाल-रजाखेत तक टीजीएमओ की बस सेवा शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें