संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में जाखणीधार ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव के तहत विज्ञान बाल शोध मेला संपन्न हुआ। विज्ञान बाल शोध उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपोला की छात्र अनुष्का नेगी पहले, कठुली की वैष्णवी दूसरे और थालकाधार की इशिका तीसरे स्थान पर रही। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज बडकोट में आयोजित विज्ञान महोत्सव का शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की प्राचार्य हेमलता भट्ट, जिला समन्वयक डॉ. वीर सिंह रावत, प्रधानाचार्य जेपी डबराल ने उद्घाटन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान में कॅरिअर बनाने की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञान को बोझ नहीं बल्कि सोच के साथ सीखना चाहिए। विज्ञान क्विज सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज रजाखेत द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज वीरेंद्रकोट तृतीय स्थान पर रहा।
जूनियर वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थालकाधार प्रथम, फकवा चक द्वितीय और राधुधार तृतीय रहा। विज्ञान ड्रामा में राइंका बड़कोट पहले, राजकीय इंटर कॉलेज कनैलधार दूसरे और राजकीय इंटर कॉलेज मदननेगी तीसरे पर रहा।
विज्ञान प्रदर्शनी के विभिन्न उप विषयों में राजकीय इंटर कॉलेज धारकोट, राधुधार, बड़कोट, मदननेगी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थालकधार, वीरेंद्रकोट, पजियाडा, कपरियानी सैण, अंजनीसैण, भरेटीधार अव्वल रहे। विज्ञान महोत्सव के मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट के हिंदी प्रवक्ता एसडी डबराल के संपादन में हस्तलिखित किताब उलार का विमोचन किया गया।