नई टिहरी में धरना देते लोनिवि के वर्कचार्ज कर्मचारी संघ।
- फोटो : NEW TEHRI
लोनिवि के नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने पदोन्नति समेत अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्य अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता के आदेशों के बाद भी लोनिवि के डिविजनों में पदोन्नति नहीं दी जा रही है।
सोमवार से लोनिवि कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता 8वां वृत्त के कार्यालय के बाहर संघ के जिलाध्यक्ष कलम सिंह नेगी के नेतृत्व में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री मनोहर कुड़ियाल ने कहा कि विभागीय अधिकारी बेवजह कर्मियों के आवेदनों पर आपत्तियां लगा रहे हैं। इस मौके पर संघ के मंडलीय अध्यक्ष दिगपाल बिष्ट, जिला महामंत्री धीरेंद्र पैन्यूली, विनोद बडोनी, ललित प्रसाद, पदमदत्त, दर्शन लाल काला, प्यार सिंह, काशी सिंह, शांति प्रसाद, सरोप सिंह, दिनेश, सतवीर, शिव चरण, चंडी प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।