फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाड़ी में महाविद्यालय खोलने की मुराद हुई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर विधानसभा के खाड़ी में महाविद्यालय खोलने की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। खाड़ी महाविद्यालय में स्नातक कला संकाय शुरू करने सहित शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के 14 पदों का सृजन किया है। सोमवार (आज) से महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के सात विषयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिससे अब खाड़ी, नागणी, फकोट, जाजल, आगराखाल और आसपास के क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए नरेंद्रनगर और बादशाहीथौल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

चंबा-ऋषिकेश हाईवे के खाड़ी में लंबे समय से महाविद्यालय खोलने की मांग की जा रही थी। खाड़ी क्षेत्र में अभी तक महाविद्यालय न होने के कारण करीब एक दर्जन इंटर कॉलेजों से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं कई किमी दूर नरेंद्रनगर और बादशाहीथौल पढ़ने जाते हैं, जिसके लिए छात्रों को भारी भरकम आर्थिक बोझ उठाना पड़ता था। ऐसे में आर्थिक रूप से मजबूत छात्र-छात्राएं तो उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर पाते थे, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्र उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते थे।
खाड़ी में 2016 में महाविद्यालय खोलने की घोषणा हुई थी, जो बाद अब जाकर पूरी हुई। महाविद्यालय की स्वीकृति को नरेंद्रनगर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने खाड़ी क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताई है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत व कृषि मंत्री उनियाल का आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय में स्नातक कला संकाय के सात विषयों की स्वीकृति के साथ ही प्राचार्य, सात असिस्टेंट प्रोफेसर, एक वरिष्ठ सहायक, दो कनिष्ठ सहायक समेत तीन ऑफिस स्टॉफ के पदों का भी सृजन किया है। 27 नवंबर को प्राचार्य पद पर डा. एके सिंह, समाज शास्त्र विषय में डा. सीमा पांडेय ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है, जबकि अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। सोमवार से महाविद्यालय में छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इन विषयों में मिलेगा प्रवेश
खाड़ी महाविद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र, शिक्षा शास्त्र और इतिहास विषयों में बीएड की कक्षाएं संचालित की जाएगी। प्रत्येक विषय में 80-80 सीटों में छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिए जाएंगे।
इंटर कॉलेज के भवन में चलेगा महाविद्यालय
खाड़ी महाविद्यालय का जब तक अपना भवन नहीं बन जाता है, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के लिए राजकीय इंटर कॉलेज खाड़ी के पुराने भवन में संचालित किया जाएगा। कॉलेज में आठ कक्ष-कक्षा और एक सभागार भी उपलब्ध है।
महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने ज्वाइनिंग भी दे दी है। इंटर कॉलेज खाड़ी के पुराने भवन में महाविद्यालय का संचालन शुरू किया जाएगा। आज से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यहां वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पर्याप्त स्थान है। कला संकाय में सात विषयों में कक्षाएं संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

-प्रो. एके सिंह, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय खाड़ी टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें