फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्कों से रेलिंग और ट्री गार्ड उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में बने पार्क और स्मृति वाटिका से रेलिंग चोरी होने और पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने पर नागरिक मंच ने आक्रोश जताया और थानाध्यक्ष को तहरीर दी। उन्होंने पुलिस से चोरी का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

तहरीर में नागरिक मंच ने कहा कि नगर में अलग-अलग स्थानों पर पार्क बने हैं। पार्क की सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई गई थी लेकिन अब इसके पाइप चोरी हो गए हैं। साथ ही स्व. बचन सिंह नेगी स्मृति वाटिका में पेड़-पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए थे, वह थी चोर ले गए और पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचाश्सद्घ नागरिक मंच ने पुलिस ने नगर में गश्त बढ़ाने, सार्वजनिक पार्कों की सुरक्षा चाक-चौबंद करने, रेलिंग और ट्री गार्ड चोरी करने का जल्द खुलासा करने की मांग की। चोरों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर पर मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, उपाध्यक्ष कमल सिंह महर व मंत्री चंडी प्रसाद डबराल के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें