टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने जाखणीधार ब्लॉक के कंडियालगांव, लबोईगांव, चाह गडोलिया, उंडोली, गेंवली, स्वाड़ी, पठोई पानी आदि गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने महिला मंगल दलों को सार्वजनिक उपयोग के लिए बर्तन समेत अन्य सामग्री भेंट की।
बृहस्पतिवार को विधायक नेगी ने जाखणीधार क्षेत्र के कई गांव का भ्रमण का सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पेंशन से संबंधित समस्याओं को सुना। कोरोना से निपटने के लिए प्रथम पंगति में काम करने वाले प्रधान, क्षेत्र पंचायत, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कोरोना योद्धा को सम्मानित किया गया है।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय रावत, प्रधान बबीता गुसाईं, ममता देवी, त्रिलोक बिष्ट, रमेश कुमाईं, चैता देवी, सुनीता देवी, राजेश्वरी देवी, देवेंद्र गुसाईं, शक्ति कोठियाल, गबर सिंह गुनसोला, नरेंद्र बिष्ट, नारायण दत्त, चंद्रमणी सेमवाल, दारा सिंह आदि मौजूद थे।