फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की अपील पर मेहंदी रस्म में नहीं परोसी शराब

विज्ञापन
चंबा के नकोट में शादी में ककटेल न करने पर स्वयंसेवी संस्थाओं ने किया सम्मानित। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
क्षेत्र में दुल्हन प्रकृति की शादी में कॉकटेल की जगह अरसे, रोटाना, दूध और जलेबी जैसे लजीज व्यंजनों के साथ मेहंदी समारोह का आयोजन किया गया, जिस पर स्वयंसेवी संस्था राड्स रानीचौरी और मैत्री संस्था श्यामपुर ने दुल्हन के परिजनों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार को यहां नकोट गांव निवासी सीएचसी चंबा में कार्यरत फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह मखलोगा और विमला मखलोगा ने अपनी पुत्री प्रकृति की अपील पर मेहंदी रस्म में शराब नहीं परोसी। कॉकटेल न कराने पर शराबबंदी के लिए संघर्षरत समाजसेवी सुशील बहुगुणा ने बारातियों को एक वक्त की पिठाईं भेंट की। वहीं ऋषिकेश-श्यामपुर से आई मैत्री संस्था की कुसुम जोशी ने भी मखलोगा परिवार को बधाई देते हुए प्रशस्तिपत्र दिया। उन्होंने मांगल गीत गाकर मांगलिक कार्यक्रम शुरू कराए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट, पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, सूरज राणा, अनिल भंडारी, डीपी उनियाल, सुनील भंडारी, कुंभीभाला भट्ट, जगदीश बडोनी और शक्ति जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें