घनसाली (टिहरी)। भिलंगना के आरगढ़ पट्टी क्षेत्र के 14 गांवों की ओर से गत 21 मई से श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर धाम में संचालित अष्टादश महापुराण के मुख्य कथा वक्ता राम गोपाल पैन्यूली और मुख्य मंडपाचार्य मायराम रतूड़ी ने दक्ष प्रजापति की महिमा का वर्णन सुनाया। उन्होंने कहा कि कहा कि सृष्टि, स्थिति और लया परमात्मा की तीन शक्तियां हैं। सृष्टि का अर्थ ब्रह्म, स्थिति का अर्थ विष्णु और लया का अर्थ शिव है। अर्थात ये त्रिमूर्ती एक ही शक्ति है। महापुराण में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने व्यास गद्दी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन श्रवण और अनुशरण कर जीवन में उतरना चाहिए तभी व्यक्ति का कल्याण संभव है। इस मौके पर घनसाली नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट, ग्रामीण डाक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल नेगी, बलवीर सिंह नेगी, प्रताप गुसाईं, अरुणोदय नेगी, शांति सेमवाल, सतीश नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
..............................
सुरसिंह देवता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा
नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के सुरसिंह देवता मंदिर में 31 मई को कलश यात्रा के साथ भव्य श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरु होगा। बुडोगी गांव के ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण का 6 जून को भंडारे के साथ समापन होगा। कथा वक्ता पंड़ित लोकेंद्र दत्त बिजल्वाण कथा प्रवचन करेंगे। बुडोगी, पांगर, पैंन्यूला, भैंतोगी, पस्सी गांव के ग्रामीणों के सहयोग से भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से कथा श्रवण हेतु पहुंचने की अपील की है। संवाद