फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास की मांग को धरना चौथे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांध प्रभावित रौलाकोट, भल्डियाना और गडोली के ग्रामीणों का भूखंड आवंटन करने, पात्रता निर्धारण 2021 के आधार पर करने, टीएचडीसी में प्रभावितों को स्थायी रोजगार देने समेत अन्य मांगों को लेकर धरना चौथे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

शनिवार को भी बांध प्रभावितों ने गणेश चौक बौराड़ी में धरना देकर शासन-प्रशासन और टीएचडीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि वर्षों से पुनर्वास की मांग कर रहे हैं, लेकिन टीएचडीसी और प्रशासन की उपेक्षापूर्ण रवैए से उनका पुनर्वास नहीं हो रहा है। इस मौके पर पुनर्वास संघर्ष समिति के संरक्षक सागर भंडारी, अध्यक्ष दीपक थपलियाल, पालिका सभासद विश्वजीत नेगी, रविंद्र रावत, लाखी लाल, रितेश शाह, दिनेश धनाई, हिमांशु रावत, सचिन नेगी, दीपक रावत, प्रदीप पैन्यूली, गौरव डोभाल, प्रवीन भंडारी, बुद्धि रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें