फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा नगर पालिका के खिलाफ सभासदों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नगरपालिका क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सभासदों ने पालिका के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले पालिका की ओर से स्ट्रीट लाइट और सोलर लाइट बाजार दर से अधिक मूल्य पर खरीदे जाने पर आपत्ति दर्ज कर जांच की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने पालिका कार्यालय भवन निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कई पालिका सभासदों ने नगर पालिका कार्यालय में पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पालिका में कई अनियमितताएं हो रही हैं। सभासदों की ओर से जांच की मांग किए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट और सोलर लाइट बाजार मूल्य से अधिक दर पर खरीदी गई है, इसके बावजूद किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने पुरानी टिहरी रोड पर वार्ड नंबर छह में कूड़ेदान के समीप नवनिर्मित पार्किंग के बोर्ड प्रस्ताव की स्वीकृति और पार्किंग का ब्लू प्रिंट उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि बोर्ड की ओर से समितियों का गठन किया गया था, लेकिन समिति के सदस्यों को कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। सभासदों ने कहा कि नगर पालिका की दुकानों का किराया और किरायानामा परिवर्तन को लेकर समिति के निर्णय पर दो साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सभासदों ने नियमानुसार बोर्ड बैठक नहीं कराने पर भी नाराजगी जताई। धरना स्थल पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी शिवकुमार सिंह चौहान ने सभी मांगों का निस्तारण करने का भरोसा देते हुए कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद धरने पर बैठे सभासद विक्रम सिंह चौहान, रघुवीर रावत, शक्ति प्रसाद जोशी, विकास बहुगुणा, गौरव नेगी, प्रशांत उनियाल, विजयलक्ष्मी चौहान और सुनैना शाह ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें