फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद खुला टिहरी झील थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर टिहरी जिले को एक नए थाने की सौगात मिली है। लंबे इंतजार के बाद टिहरी झील थाना शुरू हो गया है। प्रभारी मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने थाने का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए कहा कि टिहरी झील वर्तमान में देश-दुनिया का सबसे बड़ा साहसिक गंतव्य बन गया है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा और झील परिक्षेत्र में अपराधों को नियंत्रित करने में झील थाने की अहम भूमिका होगी। झील थाने की स्वीकृति के साथ ही जिले में अब 12 पुलिस थाने हो गए हैं।
विज्ञापन

एशिया के सबसे बड़े सस्पेंशन ब्रिज डोबरा-चांठी पुल के समीप सरकार ने झील थाना स्थापित किया है। प्रभारी मंत्री डा. रावत ने कहा कि टिहरी झील को विकसित करने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार ने कई योजनाएं संचालित की हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही देहरादून से टिहरी झील तक के लिए सुरंग मार्ग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। योजना सफल रही तो महज आधा घंटे के भीतर राजधानी देहरादून से पर्यटक टिहरी झील पहुंच सकेंगे। ऐसे में झील क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए थाना महत्वपूर्ण होगा। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि झील थाना क्षेत्र में 84 गांवों को शामिल किया गया है। कोतवाली नई टिहरी की चौकी कांडीखाल और कोटी को भी टिहरी झील थाने में स्थानांतरित किया गया है। इस मौके पर प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार, टिहरी डा. धन सिंह नेगी, डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव और सीडीओ नमामि बंसल उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें