स्वतंत्रता दिवस टिहरी जिले में धूमधाम से मनाया गया। वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने सामूहिक परेड की सलामी लेते हुए प्रताप इंटर कॉलेज में सामूहिक ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं तो इसके पीछे हमारे वीर सेनानियों की शहादत है। इस दौरान उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा आदि मौजूद थे। विवेक मेमोरियल सुरगंगा संगीत विद्यालय, पौड़ीखाल में बीवीएस स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने कंडीसौड़ बैंक शाखा में, नरेंद्रनगर में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, श्रीदेव सुमन विवि में कुलपति डा. पीपी ध्यानी, भागीरथीपुरम में टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक यूके सक्सेना, कोटेश्वर में महाप्रबंधक परियोजना एके घिल्डियाल, राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में प्राचार्य प्रीति कुमारी और लंबगांव महाविद्यालय में प्राचार्य डा. हितेश कुमार जोशी ने ध्वजारोहण किया।