फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ स्टेट चैंपियनशिप के लिए टिहरी जिले की टीम चयनित

विज्ञापन
नई टिहरी बौराड़ी स्टेडियम में वॉलीबाल की चयन प्रतियोगिता के तहत मैच में खिलाड़ियों का परिचय लेत? - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
उत्तराखंड वॉलीबाल एसोसिएशन की पहल पर 26 नवंबर से देहरादून में होने वाली यूथ स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए बौराड़ी स्टेडियम में वॉलीबाल खिलाड़ियों का ट्रायल लेकर चयन किया गया। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन और सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी की संयुक्त पहल पर टिहरी जिले की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन प्रतियोगिता में बालक वर्ग की आठ और बालिका वर्ग की छह टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एकता मंच के संयोजक आकाश कृषाली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ट्रायल का शुभारंभ किया। चयन प्रतियोगिता के तहत बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला जीजीआईसी गर्ल्स और केवी गर्ल्स के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में जीजीआईसी गर्ल्स ने केवी गर्ल्स को 15-8 और 15-11 से हाराया। जबकि बालक वर्ग के फाइनल में बीएससी क्लब ने सीधे सेटों में कार्मल स्कूल को 15-11 और 15-13 से हराया। अब यह दोनों विजेता टीमें जिले की ओर से यूथ स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष शाह, सचिव अर्जुन बलूनी, हनुमंत, असद आलम, राजीव कठैत, देवेंद्र राणा, संजीव, रघुबीर और संजय घिल्डियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें