फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी : 92 फीसदी बुजुर्ग और दिव्यांगों ने किया मतदान

विज्ञापन
धनोल्टी में बर्फबारी के बीच बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के मतदान के लिए बैलेट पेपर लेकर जाते मत? - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने लोकतंत्र के उत्सव बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। टिहरी जिले में बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों ने 92 फीसदी मतदान किया है। पोस्टल बैलेट के माध्यम से इन मतदाताओं ने घर बैठे ही लोकतंत्र के उत्सव में भाग लिया है। बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों का मतदान प्रतिशत और अधिक बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन कवायद में जुट गया है। अभी तक मतदान करने से वंचित 118 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं तक दोबारा पहुंचने की प्रशासन ने कार्य योजना बनाई है।
विज्ञापन

टिहरी जिले में 80 वर्ष से ऊपर के 1628 बुजुर्ग और 223 दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से घर पर वोट डलवाने की व्यवस्था बनाई गई थी। स्वीप की नोडल अधिकारी/ सीडीओ नमामी बंसल ने बताया कि जिले में 1851 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए चिह्नित किया गया था। चार से नौ फरवरी तक 162 पोलिंग पोर्टियों ने गांव-गांव, घर-घर जाकर बुजुर्ग और दिव्यांग को पोस्टल बैलेट से मतदान कराया है। आज तक 1709 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट कर चुके हैं। 1851 में 24 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। मतदान करने से वंचित 118 वोटरों में 58 लोग अपने घरों में नहीं मिले हैं। ऐसे वंचित मतदाताओं से दोबारा से संपर्क कर पोलिंग पार्टी वहां तक पहुंचने की योजना बना रही है।
- 598 दिव्यांग व बुजुर्गों ने किया मतदान
उत्तरकाशी। जनपद में 598 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। जनपद में दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए 645 पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपद में दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिसमें कुल 598 लोगों ने मतदान किया है। पुरोला विधानसभा क्षेत्र में ऐसे मतदाताओं की संख्या 212 थी, जिनमें से 197 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान कर दिया हैं। यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 202 थी, जिसमें से 186 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। 10 मतदाताओं की मौत हो चुकी है। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में ऐसे मतदाताओं की संख्या 231 है, जिसमें से 215 ने मतदान किया है। संवाद
स्कूलों और पोलिंग बूथ पर होगा दीप उत्सव
नई टिहरी। विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के माध्यम से जिले के 951 पोलिंग बूथों और स्कूल कॉलेजों में बृहस्पतिवार (आज) से 12 फरवरी तक दीप उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। स्वीप की नोडल अधिकारी/सीडीओ नमामी बंसल ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ और स्कूल कॉलेजों में अगले तीन दिन मशाल, दीपक और मोमबत्ती जलाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस दौरान पोलिंग बूथों और स्कूलों में मतदान के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी। संवाद
पौड़ी में 95 फीसदी बुजुर्ग व दिव्यांगों ने डाले वोट
पौड़ी। विधानसभा चुनाव में 95 फीसदी दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान किया। जिले की छह विधानसभा सीटों में 1102 मतदाताओं ने वोट डाले। श्रीनगर सीट में आवेदन करने वाले समस्त दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने वोट डाले। पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी/मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ दिव्यांग व बुजुर्गों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न हो गई है। आवेदन करने वाले 95.2 फीसदी दिव्यांग व बुजुर्गों ने मतदान किया है। बताया कि निर्वाचन विभाग ने प्रत्येक मतदान स्थल पर दिव्यांगों व बुजुर्गों की मदद के लिए स्वयं सेवकों की तैनाती की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें