फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति

Sat, 21 Dec 2024 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गजा में शिखर स्कॉलर्स एकेडमी हाईस्कूल में हुए कई कार्यक्रम
विज्ञापन

लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें छात्र : सुबोध
नई टिहरी। गजा में शिखर स्कॉलर्स एकेडमी हाईस्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्त भारत का संदेश दिया। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शिखर स्कॉलर्स एकेडमी हाईस्कूल के वार्षिकोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए खुली आंखों से सपना देखकर लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। वन मंत्री ने कहा कि विद्यालय को इंटरमीडिएट की मान्यता दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे भी अपने पाल्यों के भविष्य पर ध्यान दें। नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मीना खाती ने कहा कि एकेडमी के शैक्षणिक प्रयासों से पलायन पर रोक लगी है। प्रधानाचार्य कुंवर सिंह खाती ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर ब्लॉक प्रशासक राजेंद्र भंडारी, शिवानी बिष्ट, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह खाती, उप प्रधानाचार्य ललित सेमवाल, पीटीए अध्यक्ष दिनेश खाती, भाजपा जिला मंत्री गजेंद्र खाती, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, दिनेश प्रसाद उनियाल, विजय प्रकाश विजल्वाण, धन सिंह सजवाण, मान सिंह चौहान, प्रधान भारती चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें