फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पैराग्लाइडिंग एक्रो एवं एसआईवी प्रतियोगिता का फाइनल आज

Sat, 21 Dec 2024 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
टिहरी के कोटीकॉलोनी में आयोजित पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में उड़ान भरते पायलट। स्रोत जागरूक पाठ
विज्ञापन
नई टिहरी। पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्रो एवं एसआईवी प्रतियोगिता के तीसरे दिन देश-विदेश के पैराग्लाइडिंग पायलट ने हवा में करतब दिखाते हुए टिहरी बांध की झील किनारे कोटीकॉलोनी में सफलतापूर्वक लैंडिंग की। तीन चरण पूरा होने के बाद आज रविवार को प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

टिहरी बांध की झील किनारे चल रही चार दिवसीय पैराग्लाइडिंग एक्रो एवं एसआईवी प्रतियोगिता के तीसरे दिन देश-विदेश से पहुंचे पैराग्लाइडर पायलट ने प्रतापनगर से उड़ान भरी। पायलट ने टिहरी बांध की झील के ऊपर हवा में कई तरह के करतब दिखाए। पैराग्लाइडिंग मंत्रा के डायरेक्टर तानाजी टाकवे ने बताया कि एसआईवी एवं एक्रो प्रतियोगिता के कुल तीन चरण आयोजित किए जाने हैं, जिसमें पायलट ने शनिवार को द्वितीय चरण सफलतापूर्वक पूरा कर दिया है। तीनों चरणों के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा।
प्रथम चरण में एसआईवी में 60 पैराग्लाइडर पायलट और एक्रो में 40 पैराग्लाइडिंग पायलट प्रतिभाग कर रहे हैं। सभी पायलट ने द्वितीय चरण पूरा कर दिया है। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि टिहरी झील में एरो स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए छह स्काई डाइवर बुलाए गए हैं, जो पैराशूट और पैरामोटर से स्काई डाइविंग कर पर्यटकों को रोमांचित कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप 14.50 लाख की नकद धनराशि प्रदान की जाएगी। पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग से हवाई यात्रा निशुल्क कराई जा रही है। इसके लिए 35 पैराग्लाइडिंग पायलट पृथक से आमंत्रित किए गए हैं। अब तक करीब 225 पर्यटक पैराग्लाइडिंग से निशुल्क हवा में उड़ान भर चुके हैं। पर्यटन विकास परिषद के विशेष कार्याधिकारी मनोज जोशी, विजेंद्र पांडे, खुशाल सिंह नेगी, लता बिष्ट, सीमा नौटियाल, बलवंत सिंह कपकोटि, मनोज प्रसाद बिजल्वाण और दरम्यान सिंह आदि मौजूद थे।

टिहरी के कोटीकॉलोनी में आयोजित पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में उड़ान भरते पायलट। स्रोत जागरूक पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें