फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहना ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा है...

विज्ञापन
नई टिहरी में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी और कार्यकर्ताओं को रक्षासूत्र बांधती जिला पंचायत अध? - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
रक्षाबंधन का त्योहार जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को रक्षासूत्र बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाजपा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर ढुंगीधार और पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े कर्मियों ने भी सामूहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्षासूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने कहा कि कोरोना काल में कई बहनों ने अपने भाई खोए हैं। ऐसे में महिला मोर्चा की संवेदनाएं उन बहनों के साथ है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवाण, मंडलध्यक्ष विजय कठैत, उदय रावत,विस्तारक मातबर सिह तोमर, सभासद मीना सेमवाल, भूपेंद्र चौहान, गोपीराम चमोली, उर्मिला राणा, कुसुम चौहान, मंजू चंद, सरला नेगी, राम लाल नौटियाल, मनीष राणा आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर ढुंगीधार में प्रधानाचार्य यशोदा भारद्वाज के नेतृत्व में भाई-बहनों ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। जौनपुर में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के प्रदेश प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार के नेतृत्व में रक्षाबंधन मनाया। इस मौके पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, महामंत्री नरेंद्र राणा, ब्लॉक अध्यक्ष भरत बुटोला, दिनेश कृषाली, मनीष कुकरेती उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी व आसपास के क्षेत्रों में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां बहनों से भाई की कलाई पर राखी बांध मुंह मीठा किया। जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे व एसएसपी पी. रेणुका देवी ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में केदारघाटी के गांवों से पहुंची बहनों ने अपने तीर्थपुरोहित भाइयों के हाथों पर राखी बांधी। दूसरी तरफ रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हरियाल डांडा स्थित मां हरियाली देवी के मंदिर में भक्तों ने गाय के दूध से खीर बनाई और भोग लगाया। जसोली के गांव में घर-घर से एकत्रित दूध को लेकर तड़के देवी के भक्त मंदिर पहुंचे और परंपराुनसार देवी की पूजा-अर्चना करते हुए भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें