धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शीतल रमोला और पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी चमोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रभारी प्राचार्य डा. यूसी मैठाणी ने विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार राशि और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम संयोजक डा. संजय कुमार ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में सलोनी बिष्ट द्वितीय और अमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में दीक्षा भंडारी द्वितीय और दीपक डियूंडी तृतीय स्थान पर रहे। आयोजक समिति की सदस्य डा. सुधा रानी ने बताया की विजेता प्रतिभागियों को आयोजक मंडल की ओर से प्रथम पुरस्कार 700 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 500 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 250 रुपये और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।