फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में तहत 10 लाभार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर ब्लाक मुख्यालय में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 10 लाभार्थियों का सत्यापन कर उन्हें प्रमाणपत्र बांटे गए। ब्लाक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने कहा कि कोविड-19 में कोरोना और अन्य बीमारियों के कारण कई बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया था। जिन बच्चों ने माता-पिता अथवा इनमें से एक को भी खोया है, उन्हें 21 वर्ष की आयु तक हर माह 3 हजार रुपये की मदद मिलेगी। बताया कि इससे पहले प्रतापनगर में 25 बच्चों को प्रमाणपत्र दिए गए थे। इस मौके पर प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली, सूरज चंद रमोला, देवराज, बीडीसी सदस्य पुरुषोत्तम पंवार, बलवीर असवाल, राजेंद्र बहुगुणा, त्रेपन सिंह रौतेला, जगदीश, बलवीर सिंह, बाल संरक्षण आयोग की प्रभा रतूड़ी, सुमन और मुकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें