फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सकलाना में शहीद स्मृति मेला शुरू

Tue, 28 Apr 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है शहीद नागेंद्र सकलानी : नेगी
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। सत्यो सकलाना में अमर शहीद नागेंद्र दत्त सकलानी की स्मृति में दो दिवसीय मेला शुरू हो गया। मेला उद्घाटन अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। मुख्य अतिथि ओबीसी आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी और मेला समिति के पदाधिकारियों ने पुजार गांव स्थित शहीद नागेंद्र सकलानी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुख्य अतिथि ओबीसी आयोग के अध्यक्ष नेगी ने कहा कि सकलाना क्षेत्र क्रांतिकारियों की भूमि रही है। शहीद नागेंद्र दत्त सकलानी का योगदान हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा देता रहेगा। मेला समिति के अध्यक्ष अरविंद सकलानी ने बताया कि यह मेला वर्ष 1948 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जो क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। वर्ष 2022 में सरकार ने इसे राजकीय मेले का दर्जा दिया जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराह्न बाद लोकगायक अर्जुन सेमाल्टा ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मेला समिति के सचिव कमलेश सकलानी, गंभीर सिंह नेगी, ओंकार नकोटी, बलवीर नकोटी, अनिल बिष्ट, अनुसूया प्रसाद उनियाल, मदन सेमवाल, अनिल हटवाल, प्रधान सुमति नेगी, वीरपाल कठैत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें