फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए प्रदर्शन

Mon, 27 Apr 2026 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय गो क्रांति मंच ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। भारतीय गो क्रांति मंच ने गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने की मांग की। मंच से जुड़े पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम और तहसील स्तर के अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। वहीं चिन्यालीसौड़ में गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए मंच के आह्वान पर गो सेवकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।
सोमवार को गो सेवक चिन्यालीसौड़ तहसील परिसर पहुंचे और गो संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह महंत, सुमन बडोनी, मनीष कुकरेती, शिवराज बिष्ट, सभासद सिद्धार्थ नौटियाल ने कहा कि गो माता भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर कमला नौटियाल, कविता मेहरा, सुधा, निर्मला कोठारी, खुशपाल रमोला, कनिष्ठ प्रमुख भानुप्रिया थपलियाल, प्रधान जोगथ प्रवेश जगूड़ी, मनीष कुकरेती मौजूद रहे।


गो संरक्षण की मांग को लेकर निकाली रैली



नई टिहरी / थत्यूड़ / घनसाली। गाय सम्मान अभियान के तहत नई टिहरी, गजा, धनोल्टी, घनसाली में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गो संरक्षण और गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर रैली निकाली। मांग के संबंध में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन




गोपाल गो लोक धाम नई टिहरी की अध्यक्ष सरोजनी चमोली के नेतृत्व में हनुमान चौक से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि गाय की स्थिति बड़ी चिंताजनक होती जा रही है। हर जगह गाय सड़कों पर घूमती हुई नजर आती रही है। सड़क पर दुर्घटना में कई गायों की मौत हो जाती है जबकि कई घायल हो जाती है। इस मौके पर विक्रम सिंह कठैत, कुलदीप पंवार, जीतराम भट्ट, दर्शनी रावत, देवेंद्र नौडियाल, नन्दू बाल्मिकी, रेनू पंवार, पुष्पा कुकरेती, मंजू जोशी, भारती भंडारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें