फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर छाए सड़क व नहरों के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर और कंडीसौड़ में आयोजित तहसील दिवस में सड़क मार्ग बाधित होने, ऑल वेदर रोड परियोजना से आवासीय भवनों को नुकसान होने, सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त होने के मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर तहसील में दर्ज 24 शिकायतों में से सिर्फ पांच शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया, जबकि कंडीसौड़ तहसील दिवस में 38 शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया गया है। कंडीसौड़ में तहसील दिवस आयोजन की सूचना पूर्व में न मिलने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
एसडीएम राजेश जुवांठा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में पूर्व प्रमुख जोत सिंह बिष्ट ने ऑल वेदर परियोजना से उत्पन्न हुई समस्याओं का प्रमुखता से उठाया। बताया कि सड़क चौड़ीकरण होने से कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन

डंपिंग जोन का मलबा खेतों में घुस रहा है। इस पर एसडीएम ने कहा कि 24 अगस्त को बीआरओ, प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि संयुक्त रूप से ऑल वेदर के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। लाखीराम उनियाल ने गांव में बाहर से फेरी लगाने वाले लोगों, नेपाली मजदूरों का सत्यापन कराने की मांग की। नरेंद्रनगर में एसडीएम युक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में सुरेंद्र सिंह ने आयुर्वेदिक यूनानी अस्पताल देवलधार में डॉक्टर तैनाती करने, सुरेंद्र धमादा ने हिंडोलाखाल-शिवपुरी मोटर मार्ग चौड़ीकरण करने की मांग उठाई।
फरियादी पहुंचे कम, अधिकारी ज्यादा
पुरोला। तहसील दिवस का प्रचार-प्रसार न होने पर फरियादी कम और अधिकारी ज्यादा पहुंचे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोजी सिंह सौंदाण ने गोविंद पशु विहार के भग्यानी से धौला मुसाई वन मोटर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की। चक चंदेली गांव निवासी भरत सिंह ने कहा कि चंदेली नहर के क्षतिग्रस्त होने से दिक्कत हो रही है। जनक सिंह रावत ने कहा कि मोरी ब्लाक के कुनारा पासा पैंसर मोटर मार्ग बदहाल होने के कारण क्षेत्र के गांवों का सेब मंडी नहीं पहुंच पा रहा है। करड़ा गांव के दीपक कुमार, नवीन दास, सुभाष कुमार, विपिन कुमार, पवन दास ने बताया कि उन्हें हर घर नल, हर घर जल पेयजल योजना से वंचित रखा गया है। इस दौरान उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी सहित कई मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें