थत्यूड़ के भटोली में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती लोक गायिका रेशमा शाह।
- फोटो : NEW TEHRI
अगलाड पर्यटन क्रीड़ा समिति भटोली खेल सांस्कृतिक एवं विकास समारोह की सांस्कृतिक रात्रि संध्या में लोक गायिका रेशमा शाह समेत अन्य कलाकारों ने जौनसारी, गढ़वाली, हिमाचली गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर देररात तक समां बाधा। इस दौरान हुई कबड्डी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कैंपटी विजेता रहा।
भटोली में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक एवं विकास समारोह का मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट और सामाजिक कार्यकर्ता डा. वीरेंद्र सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर और जौनसार के लोगों ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखा हुआ है। कहा कि पारंपरिक मेले और सांस्कृतिक समारोह मनोरंजन के साथ ही आपसी मेलजोल भी बढ़ाते हैं। समारोह की पहली सांस्कृतिक संध्या में गायिका रेशमा शाह और जौनसारी गायक अंजू तोमर, मनीष तोमर ने प्रस्तुति दी। इसके बाद रेशमा ने जय नागराजा की सुंदर प्रस्तुति के साथ ही डांडा की कुरेली मेती, एक छोरा हिमाचल रा बांका, ले भुजी जाला रे चूडा समेत कई प्रस्तुतियां दी। अंजू तोमर ने कोई के कोइकै नहटी प्रतिमा, सावन भादो चौमासा की बरसात, हिमाचली नाटी से देर रात तक दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुभाष बत्र्वाल, सचिव बिरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य कविता रौछैला, जोत सिंह रावत, महेंद्र सिंह, सरदार सिंह मल्ल, नीरज रावत, रितेश रावत, रणवीर सिंह, अजय सिंह, राजेश, रमेश, नरेश, संजय, अनिल, महावीर, सुरेश, राकेश, जयवीर, मुकेश, मनोज और सोमपाल आदि मौजूद थे।