प्रतापनगर क्षेत्र के उपली रमोली, रौणद रमोली और ओण पट्टी के गांवों में बिना पुलिस सत्यापन के फेरी लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए व्यापार मंडल ने अभियान शुरू कर दिया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उपली रमोली क्षेत्र में फेरी लगाने वाले लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा और इस दौरान चार लोगों का पुलिस ने चालन किया।
व्यापारियों ने कहा कि बिना पुलिस सत्यापन के कई लोग गांवों में कपड़ा, बर्तन बेचने पहुंच रहे है। ऐसी स्थिति में क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं। थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि पकड़े गए लोग हरियाणा निवासी हैं जो कंबल का व्यापार करने आए थे। बिना सत्यापन के क्षेत्र में व्यापार करने पर चारों लोगों को चालान के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस मौके पर व्यापार मंडलध्यक्ष युद्धवीर राणा, भान सिंह बगियाल, विजय रावत, गिरीश पंवार, देशराज सिंह, दीपक बगियाल और कविराज मौजूद रहे।