नई टिहरी के बौराड़ी में क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता को सम्मानित करते पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौह?
- फोटो : NEW TEHRI
डा. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच और सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी की पहल पर एक दिवसीय बौराड़ी बिग बैश डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान राकेश और आशुतोष ने डबल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता। टूर्नामेंट में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।
रविवार को डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मंच और एकेडमी मिलकर नई टिहरी में खेल का माहौल तैयार कर रहे हैं। उन्होंनेे बौराड़ी स्टेडियम का जल्द विस्तारीकरण कार्य पूरा करने की मांग की। इस दौरान हुई प्रतियोगिता का पहला मुकाबला नितिन-विजय और मोहित-माही की जोड़ी के बीच खेला गया, जिसमें नितिन-विजय ने 9 रन से जीत दर्ज की। इस तरह से आठ जोड़ियों के बीच मैच खेला गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राकेश-आशुतोष और राहुल-प्रमोद की जोड़ी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी करने वाली राकेश-आशुतोष की जोड़ी ने खिताब जीता। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख खेम सिंह चौहान ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, सतीश चमोली, संजय घिल्डियाल, राजेश नेगी, विपिन जैन, संतोष आर्य, अमित नेगी, हितेश,फहाद शेख, ईमरान अली, अर्जुन बलूनी, अमित बिष्ट और विकास गुसाईं उपस्थित रहे।