फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों और खेतों में घुसा बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि थत्यूड़ की लापरवाही डंडोली गांव के लोगों पर भारी पड़ रही है। नगुण-भवना-सुवाखोली स्टेट हाईवे पर डंडोली गांव के पास सड़क की नालियां और स्कपर कई दिन से बंद हैं। गांव के राय सिंह पडियार ने बताया कि सड़क का पानी लोल्दी और डंडोली के लोगों की खेतों व घरों में घुसकर बर्बाद कर रहा है। लोनिवि के ईई रजनीश कुमार ने बताया कि एई को जेसीबी से नालियां और स्कपर खोलने को कहा गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बारिश से उपली रमोली क्षेत्र के दीनगांव में प्रेम सिंह, किशन सिंह, कृपाल सिंह और बचन सिंह के मकानों के आंगन टूट गए हैं। कंडियालगांव के पैदल मार्ग पर भूधंसाव होने से धर्मवीर सिंह, कर्मवीर सिंह और बृजेश सिंह के मकान खतरे की जद में अए गए हैं। वहीं भदूरा पट्टी के लिखवारगांव में रामलाल के मकान की दीवार टूट रही है। लिखवारगांव के प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली, हेमराज राणा ने बताया कि बारिश से गांव में काफी नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें