फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली सफल बनाने के लिए मांगा जन समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
भूखंड आवंटन करने सहित अन्य मांगों को लेकर 13 दिनों से आंदोलनरत टिहरी बांध प्रभावित रौलाकोट, भल्डियाना और गडोली के ग्रामीणों का आंदोलन दिनों दिन जोर पकड़ता जा रहा है। मार्ग के समर्थन में 25 नवंबर को बांध प्रभावितों ने बौराड़ी से कलक्ट्रेट तक ढोल-नगाड़ों के साथ गर्जना रैली निकालने का निर्णय लिया है। गर्जना रैली को सफल बनाने के लिए लोगों ने बांध प्रभावित गांवों में जाकर जन समर्थन मांगा।
विज्ञापन

प्रभावित रौलाकोट, भल्डियाना और गडोली के बांध प्रभावित परिवार भूखंड आवंटन करने, पात्रता निर्धारण 2021 के आधार पर करने, टीएचडीसी में प्रभावितों को स्थायी रोजगार देने समेत अन्य मांगों को लेकर 13वें दिन भी गणेश चौक बौराड़ी में धरने पर डटे रहे। धरना स्थल पर पहुंचकर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली और कांग्रेस कमेटी के सदस्य आकाश कृषाली ने आंदोलन को समर्थन दिया। धरना स्थल पर हुई बैठक में प्रभावित परिवारों ने कहा कि 13 दिनों से आंदोलन चल रहा है, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि सुध लेने नहीं पहुंचा। 25 नवंबर को मांग के समर्थन में आरपार की लड़ाई शुरू करने की चेतावनी दी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई न की गई तो भूख हड़ताल और चक्का जाम किया जाएगा। धरने पर सागर भंडारी, शीपाल सिंह बिष्ट, राहुल रावत, सब्बल सिंह धनाई, पुरुषोत्तम रावत, अजयपाल पंवार,रविंद्र रावत, बीएस पंवार, उर्मिला धनै, बीना, छटांगी देवी, बलमा देवी, रूशना देवी, सोना देवी, सुशीला, मीना, सुलोचना बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें