जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने 12 दिसंबर को होने वाली उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) के लिए जिले में स्थापित 9 केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण कराने के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उत्तरकाशी में 13 केंद्र बनाए गए हैं।
डीएम इवा ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है। बताया कि परीक्षा केंद्र राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया है। जीजीआईसी बौराड़ी के लिए जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के लिए समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उनियालसारी चंबा के लिए बीडीओ चंबा देवकीनंद सिंह, पीजी कॉलेज नई टिहरी हेतु डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट, पुष्पा बडेरा विद्या मंदिर ढालवाला हेतु परियोजना निदेशक उरेडा मदन मोहन डिमरी, एमआईसी ऋषिकेश हेतु जीएम उद्योग महेश प्रकाश, जीआईसी नरेंद्रनगर हेतु मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी और जीजीआईसी नरेंद्रनगर के लिए डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम ने बताया कि परीक्षा के लिए एडीएम रामजी शरण शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
उत्तरकाशी में राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज, आदि शंकराचार्य इंटर कॉलेज जोशियाड़ा, गोस्वामी गणेश दत्त विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योति पुरम तिलोथ, जीआईसी नेताला, मसीह दिलासा स्कूल तिलोथ, बाबू नंद किशोर आदि शंकराचार्य हाईस्कूल कोट बंगला, ऋषिराम शिक्षण संस्थान जोशियाड़ा (मनेरा), हरि सिंह रावत जीआईसी गंगोरी, शहीद मेजर मनीष गुर्साइं जीआईसी जोशियाड़ा, अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी, पीजी कॉलेज में परीक्षा होगी।