फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम की बदहाल व्यवस्था के विरोध में दिया धरना

विज्ञापन
नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम की बदहाल स्थिति के विरोध में धरना देते युवा। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
बौराड़ी स्टेडिमय की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ खिलाड़ियों और जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया। स्टेडियम की व्यवस्था में सुधार लाने की मांग को लेकर सोमवार को स्टेडियम में सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने प्रशासन से स्टेडियम में खेल गतिविधियों के अलावा अन्य कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति न देने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गंगा भगत सिंह नेगी के नेतृत्व में सोमवार को खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि बौराड़ी स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम में गेट की कोई व्यवस्था न होने के कारण बाइक और वाहन सीखने का प्रशिक्षण लेने वाले भी अक्सर यहां घुस जाते हैं। स्टेडियम लावारिस पशुओं का अड्डा बना हुआ है। बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम तक नहीं है। व्यवस्था में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। धरना देने वालों में राहुल सिंह, राजेश नेगी, अर्जुन बलूनी, आदित्य, रंजन, हिम्मत, दिवाकर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें