फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाग्नि न होने पर प्रधान व वन पंचायत होंगी सम्मानित

विज्ञापन
नई टिहरी में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर बैठक लेती डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित जिलास्तरीय वनाग्नि सुरक्षा की बैठक में वनों को आग से बचाने के लिए आपसी समन्वय बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में वनाग्नि रोकने के लिए 12 करोड़ 4 लाख 6 हजार की कार्ययोजना अनुमोदित की गई।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों कि बैठक लेते हुए कहा कि वनाग्नि सुरक्षा के लिए उपकरण और वाहनों की मांग का विवरण सहित तत्काल उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि जिन सिविल एरिया और वन पंचायत में वनाग्नि की घटनाएं नहीं होगी, वहां के प्रधान, वन पंचायत, वन विभाग के फिल्ड कर्मचारियों को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर एफएसआई फायर अलर्ट में अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिए। प्रभागीय वनाधिकारी वीके सिंह ने प्रभागवार वन क्षेत्र, रेंजवार वन क्षेत्र, वनाग्नि दुर्घटनाओं के कारण, वनाग्नि प्रबंधन, नियंत्रित की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वनाग्नि माह 15 फरवरी से 15 जून अथवा नियमित वर्षा प्रारंभ होने तक रहता है। जिले में एक मास्टर कंट्रोल रूम टिहरी वन प्रभाग में स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 7078209400, 01376-232077 है। साथ ही वन प्रभाग, रेंज स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। बताया कि जिले 176 क्रू स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिसमें टिहरी वन प्रभाग में 48, नरेंद्रनगर में 69, मसूरी वन प्रभाग में 22, टिहरी डैम प्रथम में 23, टिहरी डैम द्वितीय में 8, भूमि संरक्षण वन प्रभाग में 06 शामिल हैं। इस मौके पर डीएफओ नरेंद्रनगर राजीव धीमान, सीएमओ डा. संजय जैन, एएसपी राजन सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीओ सुभाष चंद्र वर्मा, युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, डीडीएमओ बृजेश भट्ट, एई जल संस्थान गिरीश सेमवाल, फायर सर्विस अनिल कुमार, नजाकल अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें