पिछले पांच साल से लोनिवि के अतिथिगृह के दो कमरों में संचालित हो रहे लंबगांव थाने के भवन और आवासीय परिसर निर्माण को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। ग्रामीण निर्माण विभाग पांच करोड़ से थाने का निर्माण करेगा। थाना भवन और आवासीय परिसर निर्माण के लिए 10 नाली भूमि का चयन किया गया है। चयनित भूमि पुलिस विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है।
एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि थाना और पुलिसकर्मियों के आवासीय भवन के लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है। पुलिस विभाग को चयनित भूमि का हस्तांतरण भी हो गया है। अब कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को चयनित भूमि पर भवन निर्माण के लिए अन्य कार्रवाई करनी है। ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई युवराज सिंह ने बताया कि थाने के भवन निर्माण के लिए करीब पांच करोड़ मंजूर हुए हैं।