फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नियमाें का उल्लंघन करने पर पुलिस ने पांच बाइक की सीज

Mon, 18 Nov 2024 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने पांच बाइक सीज कर दी है। बढ़ते वाहन हादसों और ओवर लोडिंग को रोकने के लिए पुलिस की ओर से इन दिनों जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सभी थाना और चौकी प्रभारियों को ओवर लोडिंग करने, तेज रफ्तार वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालोें के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर नरेंद्रनगर थाना पुलिस की ओर से वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया। टीम को स्टंटबाजी कर सड़क पर करतब दिखा रहे पांच बाइक सवार मिले। मौके से ही पांचों बाइक का चालान कर उन्हें सीज कर लिया गया है।
एसएसपी का कहना है कि स्टंटबाजी के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद कई युवा यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बाइक लेकर घर से बाहर जा रहे बच्चों पर विशेष ध्यान देने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें