फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कबड्डी में घनसाली और कोठियाडा की टीमें बनी विजेता

Mon, 18 Nov 2024 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार के मैदान में खेल महाकुंभ के तहत आयोजित भिलंगना ब्लॉकस्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कबड्डी बालक वर्ग में घनसाली और बालिका वर्ग में कोठियाडा की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

सोमवार को अंडर-20 कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में जाख की टीम द्वितीय, खीरबेल की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-20 सौ मीटर बालक वर्ग दौड़ में खीरबेल के दिव्यांशु पहले, जाख के अंकित दूसरे, कठुड़ के प्रदीप तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पटागली की प्रीति प्रथम, खीरबेल की साईना द्वितीय और विनीता ने तृतीय रही।
बालक वर्ग वॉलीबाल में देवट की टीम प्रथम, देवरी की द्वितीय और जाख की तृतीय रही। मुख्य अतिथि बीडीओ राजेंद्र प्रसाद ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतियोगिता में आगे बढ़ाने के लिए युवा कल्याण विभाग प्रत्येक वर्ष न्याय पंचायत, ब्लॉक और उसके बाद जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाता है। इस मौके पर उपेंद्र मैठाणी, लोकेंद्र रावत, जसपाल मियां, संजय लिंगवाल, प्रकाश रावत, दिनेश सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें