फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कार्य करने पर ग्राम प्रहरियों को पुलिस ने किया सम्मानित

विज्ञापन
घनसाली के घुत्तु में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में एसएसपी तृष्टि भट्ट को स्मृति चिन्ह भेंट करते ? - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
पुलिस की पहल पर बृहस्पतिवार को नवजीवन इंटर कॉलेज घुत्तु में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने क्षेत्र के लोगों से बढ़ते महिला अपराध और नशे के प्रति जागरूक रहने को कहा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मोबाइल, फेसबुक का उपयोग सोच समझकर करने की अपील की। कहा कि कोई भी अपराध होने पर तुरंत सूचना पुलिस को दें। छात्र-छात्राओं से कहा अगर सफलता हासिल करनी है तो नियमित रूप से अखबार पढ़ें, पुस्तकालय में पढ़ने की आदत जरूर डाले। इस दौरान उन्होंने 26 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

व्यापार मंडलध्यक्ष विजय उनियल ने घुत्तु क्षेत्र में पुलिस चौकी खोलने की मांग की। कहा कि घुत्तु चारधाम यात्रा का पैदल मार्ग होने के साथ पंवाली, खतलिंग ग्लेश्यिर का ट्रेकिंग रूट भी है। उन्होंने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए समय-समय पर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाने की मांग की। इस मौके पर एसएसपी भट्ट ने बेहतर कार्य करने वाले क्षेत्र के ग्राम प्रहरी सुनील, उदय लाल, राम प्रसाद, विशालमणि, शौकीन, सत्यवान, किशन सिंह, विनोद सहित 26 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, प्रधानाचार्य नारायण लाल शाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत गुसाईं, रतनमणि भट्ट, गजेंद्र पैन्यूली, विजय उनियाल, नरेंद्र डंगवाल, ओमप्रकाश भुजवान, सीएम लखेड़ा, रमेश चंद्र गौड़ और थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें