स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी के संबंध में नई टिहरी में जानकारी देते एएसपी राजन सिंह।
- फोटो : NEW TEHRI
अवैध नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत मुनिकीरेती पुलिस ने एक आरोपी से नौ लाख रुपये की स्मैक बरामद की है। मुनिकीरेती क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मुनिकीरेती थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने स्मैक की बड़ी मात्रा बरामद की है। चेकिंग अभियान के दौरान एक सप्ताह में ही 13 लाख 50 हजार रुपये की स्मैक बरामद की है। 12 दिसंबर की रात को मुनिकीरेती पुलिस और एसओजी की टीम ने थाना क्षेत्र में हर्बल गार्डन के पास स्मैक तस्करी कर रहे आरोपी सोनू पाल निवासी वैदिक नगर रायवाला देहरादून हाल सोनू दा पंजाबी ढाबा सर्वानंद घाट हरिद्वार को 80.25 ग्राम स्मैक और एक कार के साथ गिरफ्तार किया गया है। संवाद