फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकसान का सर्वे करने और मुआवजे के लिए दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-धरासू हाईवे पर ऑल वेदर परियोजना से क्षतिग्रस्त रास्तों, सिंचाई नहरों, पेयजल योजनाओं और खेतों का सर्वे न करने से नाराज स्थानीय लोगों ने रविवार को तहसील में धरना दिया। प्रशासन के अधिकारियों पर नुकसान का संयुक्त सर्वे करने के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नुकसान का सर्वे न होने के कारण प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक क्षेत्र के लोग रविवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। क्षेत्र की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर उन्होंने वहां सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा रामगढ़ से लेकर नगुन तक ऑल वेदर परियोजना के निर्माण कार्य से जगह-जगह खेत, गांव के सार्वजनिक रास्ते, नहर और पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो रखी है। उन्होंने कहा कि सर्वे को लेकर अधिकारी नई-नई तिथियां प्रस्तावित कर रहे हैं। उन्होंने जल सर्वे करने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। धरना देने वालों में सरोजनी देवी, कस्तूरी देवी, सबला देवी, अषाड़ी देवी, प्रकाशी देवी, सुलोचना देवी, उत्तम सिंह, प्रेम लाल, सोबन सिंह, सते सिंह व अनिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें