फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: छाम-बैल्डोगी नाव सेवा शुरू नहीं होने से लोगों में गुस्सा

Sun, 04 Aug 2024 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने दो दिन के भीतर नाव का संचालन शुरू नहीं करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। टिहरी बांध की झील में छाम-बैल्डोगी नाव सेवा शुरू नहीं करने पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश जताया है। दो दिन के भीतर सेवा शुरू नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
स्थानीय लोगों ने पुनर्वास विभाग की लचर कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि झील का जलस्तर बढ़कर अब आरएल 797 मीटर तक पहुंच गया है, लेकिन झील में आवागमन के लिए नाव सेवा बहाल नहीं की जा रही है, जिससे थौलधार ब्लॉक के गुसाईं पट्टी और चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के दिचली-गमरी पट्टी के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन के लिए 40 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

टिहरी बांध का जलस्तर कम होने पर बीते 28 मार्च का पुनर्वास विभाग ने छाम-बैल्डोगी बोट सेवा का संचालन बंद कर दिया था, जिससे झील के आरपार बसे गुसाईं पट्टी और दिचली-गमरी पट्टी के दर्जनों गांवों में निवासरत लोगों को अपने गंतव्य पहुंचने के लिए एक-दूसरे क्षेत्र में जाने के लिए वाया चिन्यालीसौड़ से होते हुए 40 किमी लंबा सफर करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी गंगा प्रसाद खंडूड़ी, सतीश सिंह राणा, बैशाख सिंह राणा, सबल सिंह कंडियाल, शीशपाल रमोला, सुमेर सिंह पंवार का कहना है कि झील का जलस्तर बढ़कर अब आरएल 797 मीटर तक पहुंच गया है, लेकिन झील से आवागमन के लिए पुनर्वास विभाग जान बूझकर बोट सेवा बहाल नहीं कर रहा है। इससे ग्रामीणों को जहां बोट से महज 15 मिनट का सफर तय करना पड़ता था, वहीं अब उन्हें 40 किमी अतिरिक्त सफर तय करीब एक घंटे में तय करना पड़ रहा है। दो दिन के अंतर्गत बोट सेवा बहाल न करने पर उन्होंने पुनर्वास विभाग में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



छाम-बैल्डोगी बोट सेवा एक-दो दिन के अंतर्गत शुरू कर दी जाएगी। बोट में कुछ मरम्मत कार्य चल रहा है। जेई को कंडीसौड़ जाकर छाम-बैल्डोगी बोट सेवा जल्द शुरू करने को कहा गया है।
-धीरेंद्र सिंह नेगी, ईई पुनर्वास विभाग नई टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें