फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस करोड़ से सुधरेगी पौड़ीखाल-भासौं सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के पौड़ीखाल-भासौं मोटर मार्ग की सेहत 10 करोड़ से सुधरेगी। मुजीगांव सड़क पांच करोड़, ग्वाड़-टोला-मलेथा मोटर मार्ग का निर्माण छह करोड़ से होगा। कीर्तिनगर और देवप्रायग ब्लाक की जर्जर विद्युत लाइनों की मरम्मत के लिए सात करोड़ 37 लाख 41 हजार की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलते ही चंद्रबदनी में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए स्टेडियम निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि पौड़ीखाल-भासौं मोटर मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में है। सड़क के चौड़ीकरण और डामरीकरण के लिए केंद्र सरकार से 10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृत मिल चुकी है। पौड़ीखाल-भासौं मार्ग निर्माण पूरा होने से देवप्रयाग क्षेत्र के लोगों को नई टिहरी जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 28 किमी का कम सफर तय करना पड़ेगा। बताया कि गत वर्ष की भांति इस बार भी क्षेत्र के इंटरमीडिएट टॉपर छात्रों को वे स्वयं के वेतन से भारत भ्रमण पर लेकर जाएंगे।
उन्होंने बताया कीर्तिनगर और देवप्रायग ब्लाक के अलग-अलग विद्युत सब स्टेशन, एलटी लाइनों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए सात करोड़ 37 लाख 41 हजार की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, जिनमें कीर्तिनगर विद्युत उप संस्थान, विद्युत वितरण खंड देवप्रयाग में 11 केवी, जामणीखाल-पौड़ीखाल फीडर की मरम्मत, हिंडोलाखाल में एलटी लाइन सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल है। केंद्र सरकार के सहयोग से क्षेत्र के गांवों में 100 सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, उपाध्यक्ष शीशराम थपलियाल, महामंत्री गोविंद रावत, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी, केदार बिष्ट, नरेंद्र कुंवर, डा. जेपी बहुगुणा, रामलाल नौटियाल, राजेश डयूंडी, गोपीराम चमोली, भगत सिंह चौहान, नरेंद्र नेगी, लक्ष्मी रतूड़ी, असगर अली भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें